Search This Blog

Showing posts with label Krishna Bhajan. Show all posts
Showing posts with label Krishna Bhajan. Show all posts

Krishna Bhajan - O Kanha Ab To Murli Ki Lyrics

ओ कान्हा अब तो मुरली की, मधुर सुना दो तान -२
में हूँ तेरी प्रेम दीवानी, मुझको तू पहचान.. मधुर सुना दो तान
ओ कान्हा अब तो मुरली की, मधुर सुना दो तान

१.
जब से तुम संग मैंने अपने, नैना जोड़ लिए हैं
क्या दुनिया क्या बबूल सबसे, रिश्ते तोड़ लिए हैं
तेरे मिलन को, व्याकुल हैं, कबसे मेरे प्राण..मधुर सुना दो तान
ओ कान्हा अब तो मुरली की, मधुर सुना दो तान

२.
सागर से भी गहरे मेरे, प्रेम की गहराई
लोक लाज कुल की मर्यादा, चढ़कर में तो आयी
मेरे प्रीत से ओ निर्मोही, अब न बनो अंजान.. मधुर सुना दो तान

ओ कान्हा अब तो मुरली की, मधुर सुना दो तान -२
में हूँ तेरी प्रेम दीवानी, मुझको तू पहचान.. मधुर सुना दो तान
ओ कान्हा अब तो मुरली की, मधुर सुना दो तान